Posts

Showing posts with the label 10 सबसे सुंदर शहर ये हैं दुनिया के

10 सबसे सुंदर शहर ये हैं दुनिया के

Image
⏩10 सबसे सुंदर शहर ये हैं दुनिया के ⏩10 सबसे सुंदर शहर ये हैं दुनिया के, इन शहरों में तमाम सुविधाओं के साथ ही प्राकृतिक और मानव निर्मित सुंदरता की भी कोई कमी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही शहरों के बारे में जो आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प, विस्मयकारी प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति को अपने में समेटे हुए हैं। ⏩10. इस्तांबुल : इस्तांबुल : इसे पूर्व और पश्‍चिम की संस्कृति का मिलन स्थल कहा गया है। इस जादुई शहर में घुमना अद्भुत है। यहां की सुंदर गलियां, बाजार और यहां की खुशबू सभी सुंदर और पवित्रता का अहसास कराने वाली है। यह शहर वैसे तो अद्भुत वास्तुकला और सुंदर मीनारों के लिए जाना जाता है लेकिन यहां की मिश्रित संस्कृति भी अद्भुत है। सुंदर चर्चों, मस्जिदों और अन्य अविश्वसनीय भवनों से सजा इस्तांबुल आपके स्वागत और इंतजार के लिए सदैव तत्पर दिखाई देगा। यह ऐतिहासिक शहर अपने में कई तरह के रंग समेटे हुए है। ⏩9. बुडापेस्ट : यह शहर डैन्यूब नदी के कारण दो हिस्सों में बंटा है। वास्तव में बुडापेस्ट तीन शहरों का संगम है। बुडा एक पहाड़ी है जिस पर एक शाही महल बना हुआ है। जबकि पेस्ट भी एक पुराना शहर है...